Sunday, February 8, 2015

दोष हमारा है.

हरियाणा में कुछ ही दिनों पहले माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बड़े जोर शोर के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी जिसके बाद उन्होंने इसी को चुनावी मुद्दा बना पूरी दिल्ली में महिला सुरक्षा के लिए अपने कार्यों को गिनाया. वही इसी महिला सुरक्षा के चलते और बेटी बचाओ अभियान के बाद भी एक मंदबुद्धि नेपाली मूल की युवती से रोहतक (हरियाणा) में दिल्ली गैंगरेप जैसी दरिंदगी की जाती है और बलात्कार/हत्या के बाद लड़की के शरीर में नुकीले पत्थर डाल दिए जाते हैं.

ये इतना भयानक और अंतर आत्मा को हिला देने वाली घटना है की पोस्टमार्टम कर रहे डॉक्टर्स की हिम्मत नही हो रही थी कि वो इस पोस्टमार्टम को पूरा कर सकें. पोस्टमार्टम करने के बाद लड़की के शरीर से 15.5 सेमी लंबा, 3.8 सेमी चौड़ा एस्बेस्टस शीट का पत्थर निकला. जो बच्चादानी को फाड़ आंतों में फंस गया और जिससे बड़ी आंत भी फटी गई जिसके बाद लड़की की मुत्यु हो गई...

ये लड़की 1 फरवरी को शहर से लापता हो गई जिसकी शिकायत दर्ज कराने के बाद भी लड़की को ढूंढने की सुस्त कार्रवाई करने वाली पुलिस अब इतने बड़े घटनाक्रम के बाद होश में आई है.

ये तो साफ़ हो गया है की इस समाज में लड़कियों/महिलाओं के लिए कोई सुरक्षा का माहोल, कोई व्यवस्था ही नही है...फिर चाहे कोई कितने भी नारे लाग ले...अभियान चला ले या ढिंढोरा पिट ले...बेखौंफ घूमते अपराधियों का समाज है ये...उन्ही की सत्ता है उन्ही का कानून....
इसलिए इसके दोषी न तो ये कानून वाले है....न हमारा समाज....न ही सरकार....न ही ये लड़के...

दोष है तो सिर्फ लड़की का....है न ????

No comments:

Post a Comment